15 वर्षीय छात्र ने फांसी लगाकर दी जान, वाइस प्रिंसिपल और टीचरों पर लगाया आरोप

15 वर्षीय छात्र ने फांसी लगाकर दी जान, वाइस प्रिंसिपल और टीचरों पर लगाया आरोप

वाराणसी में 15 वर्षीय छात्र मयंक यादव ने फांसी लगाकर जान दे दी। मयंक बीएचयू के केंद्रीय विद्यालय (केवी) में कक्षा 9 में पढ़ता था। केवी की वाइस प्रिंसिपल और टीचरों पर परिजनों ने आरोप लगाया है। छात्र के कमरे से सुसाइड नोट मिला जिसमे किसी को जिम्मेदार नहीं ठहराया है। 

सबके सोने के बाद रात को 11 से 1 बजे के बीच मयंक सीढ़ी के बगल छत पर चढ़ दीवार पर लगे लोहे के राड में नारियल की रस्सी के सहारे फंदा बनाकर झूल गया। रात 1.30 बजे मां मुन्नी की नींद खुलने पर जब मामले का पता चला तो कोहराम मच गया। शव को बीएचयू चौकी प्रभारी धीरेंद्र कुमार सिंह ने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। चौकी प्रभारी ने बताया मृतक ने सुसाइड नोट पर अग्रेंजी में तीन लाइन लिखा जिसमे किसी को जिम्मेदार नहीं ठहराया। 

मौत के बाद पिता सन्तोष यादव, मां मुन्नी और बड़ी बहन तनीषा यादव का आरोप है कि 10 दिन पहले क्लास में छात्र क्लास में गलती से मोबाइल फोन लेकर चला गया तो टीचर और वाइस प्रिंसिपल ने काफी अपमानित किया था। 

कक्षा से एक सप्ताह के लिए सस्पेंड कर दिया। इसके बाद मयंक के माता पिता को वाइस प्रिंसिपल ने फोनकर पिछले सोमवार को विद्यालय बुलाया। इस दौरान माफी मांगने पर बाद वाइस प्रिंसिपल ने अपमानित किया। इससे मयंक क्षुब्ध था।

हेमलता बिष्ट